फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- कायमगंज, संवाददाता। बीआरसी पर सोशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी के अंतर्गत आयोजित पावर एंजेल के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षिकाओं और पावर एंजल्स को नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जनपद नोडल भारती मिश्रा ने मीना मंच के गठन, बैठकों के एजेंडे और इसकी कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर क्षेत्र की नोडल सुनीता चौहान ने अरमान मॉड्यूल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को अभिभावकों के साथ सत्र आयोजित करना अनिवार्य है। मोहम्मदाबाद की नोडल पूनम ओझा ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित छह अलग-अलग कॉमिक्स बुक्स के बारे ...