उत्तरकाशी, जुलाई 15 -- मोरी ब्लॉक स्थित गोविन्द वन्य जीव बिहार पार्क क्षेत्र को जोड़ने वाला नैटवाड़-सांकरी मोटर मार्ग फपराला खड्ड के पास भूधंसाव होने के कारण सोमवार शाम को बंद हो गया। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मार्ग बंद होने से 22 गांव का मोरी तहसील मुख्यालय और बाजार से संपर्क कट गया है। जिले में गत दिनों से निरंतर हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यहां सोमवार शाम को हुई बारिश के कारण फपराला खड्ड के पास भूधंसाव हो गया। इससे मोरी-नैटवाड़-सांकरी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। जिससे क्षेत्र के सांकरी, जखेल, फिताड़ी, लिवाड़ी, कासला, रेक्चा, हरपूरी, राला, सुनकुंडी, सावणी धारा सहित 22 गांव की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। जिससे ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय पहुंचने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.