नैनीताल, अप्रैल 5 -- नैनीताल, संवाददाता। नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को बीएससी नर्सिंग और जीएनएम बैच के विद्यार्थियों के लिए ओथ व लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन नर्सिंग विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण, करुणा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की शुरुआत एक इनोवेशन नृत्य से हुई। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने नर्सिंग पेशे की गरिमा, जिम्मेदारियों और समाज में इसकी अनिवार्यता की जानकारी दी। कॉलेज की चेयरपर्सन मंजू सिंह, निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह व प्रधानाचार्य अल्फोंसा मैथ्यू ने पारंपरिक सेरेमोनियल लैंप प्रज्ज्वलित किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नर्सिंग की शपथ ली, जिसमें उन्होंने सेवा, ईमानदारी और करुणा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.