काशीपुर, जनवरी 6 -- काशीपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में आयोजित अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग में नैंसी, दिव्या और सादमानी विजेता रहे। प्रतियोगिता में जिले के 140 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी में प्रतियोगिता का शुभारंभ समर स्टडी ग्रुप चेयरमैन मुक्ता सिंह व ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक सुखविंदर सिंह एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर के लगभग 140 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...