नई दिल्ली, जनवरी 7 -- लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पहलगाम आतंकी हमले और पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित पोस्ट के मामले में नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ ने इस मामले में यूपी सरकार और शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह को नोटिस जारी किया है।इसके साथ ही कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को विवेचना कर रहे अधिकारी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि यदि उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। नेहा सिंह राठौर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। ...