मैनपुरी, नवम्बर 26 -- कोर्ट में चल रहे एक मामले में हाजिर न होने पर बुधवार को भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की मैनपुरी में गिरफ्तारी की अफवाह पूरे दिन फैली रही। अधिकारियों के पास नेहा सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा पहुंची तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। देर शाम नेहा ने भी अपनी गिरफ्तारी की बात खारिज करते हुए कहा कि वह लखनऊ में हैं और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के विरुद्ध कोर्ट में वाद चल रहा है। इसमें उनके लखनऊ के हजरतगंज पुलिस के सामने बयान दर्ज होने हैं। जानकारी के अनुसार नेहा बयान दर्ज करने नहीं पहुंचीं तो लखनऊ पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बुधवार को चर्चा फैल गई कि नेहा एक दिन पूर्व एक चर्चित शादी में भाग लेने सैफई आई थी। इसके बाद लखनऊ लौटते समय उन्हें करहल थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.