लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा ने गुरुवार को महानिरीक्षक निबंधन के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और प्राथमिकताओं को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि निबंधन विभाग आम नागरिकों के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध हो। विभागीय दक्षता, सेवा की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा की भावना, नैतिक आचरण और प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय और फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की भूमिका प्रणाली के भरोसे को तय करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.