किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज। संवाददाता खगड़ा कालू चौक के पास ससुराल में एक कमरे में 24 वर्षीय नवविवाहिता नेहा की मौत मामले में पति सोनू गुप्ता सहित ससुराल के लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। मृतका नेहा के नाना खगड़ा निवासी उपेंद्र सिंह के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतका नेहा के नाना ने नेहा की सास, ननद व ससुराल के अन्य लोगों पर नेहा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है की नेहा के ससुराल वालों के द्वारा हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इधर, पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। यहां बता दें कि सोमवार को खगड़ा कालू चौक में ससुराल में महिला नेहा का शव संदिग्ध पर...