कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को केसीए पिंक टीम ने केसीए रेड टीम को छह विकेट से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में केसीए रेड टीम ने 35 ओवर में छह विकेट पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अर्चना ने 50 रन, सिया त्रिपाठी व सौम्या पाल ने 21-21 रन बनाए। गेंदबाजी में तन्विका गुप्ता, सोनिका, लक्ष्मी, सृष्टि व इशा पांडे को एक-एक सफलता मिली। जवाब में केसीए पिंक टीम ने 32.4 ओवर में चार विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से नेहा वर्मा ने नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली। अपूर्वा सिंह व अंशिका हरपाल ने क्रमश: 16 व 15 रन बनाए। गेंदबाजी में दीक्षा कटियार ने दो, सौम्या पाल ने एक विकेट लिया। नेहा वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.