अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- जूनियर हाईस्कूल बागपाली कक्षा आठ की छात्रा नेहा का चयन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। परीक्षा 16 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। चयनित छात्रा को कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक माह 1500 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूरन लाल ने बताया कि विद्यालय से हर वर्ष राष्ट्रीय या राज्य स्तर की परीक्षाओं में बच्चे चयनित होते आए हैं। यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...