नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ नए गाने कैंडी शॉप पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो में नेहा और टोनी लॉलीपॉप गाने पर डांस कर रहे हैं और लोगों को लग रहा है कि गाने के लिरिक्स के साथ इसका डांस भी काफी अश्लील है। लोग लिख रहे हैं कि एक समय में ये लोग माता के भजन गाते थे और अब पैसे के लिए ये सब कर रहे हैं।लोगों को नहीं पसंद आया गाना टोनी और नेहा ने यह गाना 15 दिसंबर को अपलोड किया है। 18 दिसंबर दोपहर तक इस पर 3210421 व्यूज हैं। इसके सिंगर टोनी और नेहा हैं। लोग कमेंट सेक्शन में काफी नेगेटिव फीडबैक लिख रहे हैं। लोगों को गाने के लिरिक्स से लेकर डांस तक सब कुछ वल्गर लग रहा है। एक यूजर ने लिखा है, इतना ऊपर भी नहीं उड़ना चाहिए कि नीचे गिरने पर कंकाल भी ना मिले।लोगों को याद आए पुराने गाने एक ने लिखा है, माताजी के भजन से...