हजारीबाग, फरवरी 12 -- दारू प्रतिनिधि। ग्रामीण पृष्ठभूमि से पढ़ाई-लिखाई करना अब किसी की सफलता में बाधक नहीं बन रही है। इस बात को दारू प्रखंड के नेहा और उपेंद्र ने साबित किया है। हाल ही में इन दोनों का चयन झारखंड उच्च न्यायालय रांची में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। इनके चयन से गांव वालों में खुशी की लहर है। हर कोई अपने बेटे-बहू को पढ़ा-लिखाकर इनकी तरह अधिकारी बनाना चाहता है। उपेंद्र कुशवाहा के पिता और नेहा के ससुर अशोक कुशवाहा दारू प्रखंड के पुनाई गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की प्रारंभिक शिक्षा झुमरा में हुई, बाद में हजारीबाग के संत अगस्टिन स्कूल से मैट्रिक पास किया। डिप्लोमा के बाद उन्होंने बीटेक किया। उनके चयन से परिवार में खुशी है और उन्हें बचपन से ही अपने पुत्र पर भरोसा था। नेहा उनकी बहू है, जिससे बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.