बिजनौर, नवम्बर 28 -- जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गांव की माटी में खेल प्रतिभाएं छिपी है। खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए संसाधनों की जरूरत है। अधिकारी खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं ताकि खिलाड़ी जिला ही नहीं देश का नाम रोशन कर सकें। जिले में अब बहुत जल्द आधुनिक कबड्डी और वेटलिफ्टिंग कोर्ट बनेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा भेजा गया प्रस्ताव पास हो गया है। अब जल्द ही संस्था नामित होगी और कबड्डी व वेटलिफ्टिंग कोर्ट बनेगा। जिले में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। गांव की माटी में एक से बढ़कर एक प्रतिभा छिपी है। कबड्डी से लेकर शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स सहित तरह तरह के खेलों में जिले के खिलाड़ी छाप छोड़ रहे हैं। साथ ही जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। नेहरू स्टेडियम में अब बहुत जल्द कबड्डी और वेटलिफ्टिंग का आधुनिक कोर्ट बनेगा। जिला क्र...