फरीदाबाद, दिसम्बर 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में कंडम बिल्डिंग को शुक्रवार को पीडब्लूडी विभाग ने सील कर दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर बिल्डिंग पर संज्ञान लेते हुए हॉल को बंद कर दिया है। जिला खेल अधिकारी आरती ने बताया कि यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। स्थिति यह है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले दिनो रोहतक में बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ हुए हादसे के बाद खेल विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह कार्रवाई की गई है। स्टेडियम में करीब तीन बिल्डिंग ऐसी हैं, जो जर्जर हो चुकी हैं। इनमें से दो बिल्डिंग को पहले ही बंद कर दिया गया था। वहां पर खिलाड़ी और स्टाफ का जाना मना है। भारोत्तोलन खिलाड़ी अभ्यास करने की सुविधा मिल रही थी। बिना किसी पूर्...