कटिहार, फरवरी 2 -- समेली,एक संवाददाता ग्राम पंचायत राज मलहरिया के नेहरू सेवा सदन पुस्तकालय भरेली के प्रांगण में केन्द्रीय बजट का लाइव प्रसारण की व्यवस्था भाजपा द्वारा की गई थी। लाइव प्रसारण में उपस्थित समस्त भाजपा समेली मंडल के पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति सदस्यों , पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को सुना। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा पूनम रानी, कार्यालय प्रभारी हरि प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल,अनिता कुमारी, शांति देवी,बंदना कृष्णनन,हेलन,नीशा , श्रीराम चौधरी,दिवाकर कुमार राय, राकेश कुमार मंडल, ललन बिहारी सहित दर्जनों की संख्या में लोगों की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.