भभुआ, दिसम्बर 17 -- युवा पेज की खबर नेहरू युवा फुटबॉल प्रतियोगिता का जोगिया वीर में खेला गया तीसरा मैच जोश नवयुवक संघ नौगढ़ खडीहां द्वारा 15 से 21 दिसंबर तक होगा फुटबॉल प्रतियोगिता। भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के जैतपुरकला पंचायत के जोगिया वीर बाबा खेल मैदान में बुधवार को 15 से 21 दिसंबर तक हो रहे नेहरू युवा फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मैच रोहतास जिला के चेनारी और आलमपुर दो टीमों के बीच खेला गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों टीमें बिना गोल के बराबर पर थी। प्रतियोगिता का आयोजन जोश नवयुवक संघ नवगढ़ खडीहा द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मैच का उद्घाटन पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के परिचय लेने के साथ किया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। जिसमें बिहार सरक...