संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में मनाई गई। पंडित नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के साथ मिलकर एक अखंड भारत का निर्माण किया। अपनी कुशल विदेश नीति के चलते भारत को पूरे विश्व में मजबूती से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी पूरे भारत में चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते थे और आने वाली जनरेशन से बहुत प्यार करते थे। देश में जमींदारी प्रथा को खत्म कर सामाजिक समरसता बनाने का काम किया। देश में शिक्षा, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.