कानपुर, नवम्बर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नेहरू नगर क्षेत्र में जा रहे हैं, तो मास्क जरूर लगाकर जाएं। क्योंकि नेहरू नगर क्षेत्र की हवा सांस लेने के योग्य नहीं है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार खराब दर्ज हो रहा है। ऐसे में, दमा और फेफड़े के रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। नेहरू नगर क्षेत्र की हवा दीवाली से खराब हुई है। हालांकि, बीते पखवाड़े तक पूरे शहर की हवा स्वस्थ हो गई थी, लेकिन एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। एक्यूआई 50 से कम रहने पर हवा स्वस्थ मानी जाती है, लेकिन रविवार शाम 6 बजे एक्यूआई 278 था। अधिकतम एक्यूआई 500 तक दर्ज किया गया था, जो सोमवार को भी सामान्य नहीं हो सका। सोमवार सुबह 11 बजे औसत एक्यूआई 278 था। शाम 6 बजे औसत एक्यूआई 280 पर था। किदवई नगर में सुबह 11 बजे औसत एक्यूआई 139 था, जो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.