हापुड़, फरवरी 19 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गढ़ और धौलाना की छात्राओं को नेहरू तारामंडल और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। गुरुवार को बस को हरी झंडी दिखाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी रितू तोमर ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षिण भ्रमण छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि और राष्ट्रीय धरोहरों के प्रति जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कक्षा से बाहर व्यावहारिक, प्रेरणादायक अनुभाग प्रदान कर राष्ट्रीय चेतना का विकास करना था। छात्राओं ने सौर मंडल के बारे में विस्तार से जानकारी एकत्र कर ऐतिहासिक धरोहर की भी जानकारी ली। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज चतुर्वेदी, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, प्रवीण शर्मा, सोहनवीर सिंह, भावना शर्मा, राजेंद्र यादव, अनुज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.