फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी के व्यापारियों ने बुधवार को निर्माण कार्यों से हो रही परेशानियों के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपना कामकाज बंद कर दिया। जिससे ग्राहकों को बिना सामान खरीदे हुए लौटना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंची और व्यापारियों को शांत कराया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने निगम अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी भी जताई। फरीदाबाद आयरन एंड स्टील ट्रेड्स एसोसिएशन के प्रधान सीपी कालरा ने कहा कि व्यापारी हमेशा विकास के पक्षधर रहे हैं, लेकिन यदि विकास कार्यों के नाम पर उनकी रोजी-रोटी प्रभावित की जाएगी तो वे चुप नहीं बैठ सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी अतिक्रमण तो कभी अन्य कारणों से व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मंडी में सड़कों के निर्माण के दौरान दोनों ओर एक साथ खुदाई...