फतेहपुर, जनवरी 23 -- फतेहपुर, संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने हरदौलपुर में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार को कोसा। वक्ताओं ने मनरेगा की रूप रेखा और नाम बदलने को मजदूरों के खिलाफ एक साजिश करार दिया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मनरेगा को शुरू करने का मकसद था कि मजदूरों को उनके अधिकार के साथ काम मिले। साथ ही गांवों का आवश्यतानुसार विकास हो सके लेकिन भाजपा सरकार इस ने इसका नाम बदलने के साथ ही काम की गारंटी को भी समाप्त करने का काम किया है। पार्टी प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने की बात कही जा रही है लेकिन इसमें इस योजना को समाप्त किए जाने की साजिश रची जा रही है। लेकिन इसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है किसी भी दशा में गरीब मजदूरों के काम की गारंटी को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। कहा...