धनबाद, अगस्त 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता फिटनेस 365 क्लब ने नेहरू कॉम्पलेक्स, कोयला नगर में सावन महोत्सव का आयोजन किया। यह आयोजन क्लब की चौथी वर्षगांठ पर किया गया। हरे रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने एक साथ मिलकर सावन उत्सव के उत्साह को बढ़ा दिया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सावन क्वीन कॉन्टेस्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति की रिंकी श्रीवास्तव, विनीता सिंह, मीनू सिंह, रेखा कुमारी, श्वेता नंदन, प्रियंका कुमारी और मंजू विश्वास ने आयोजन सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब की संस्थापक सीमा सिन्हा ने कहा कि हमें इस आयोजन के लिए धनबाद के लोगों का समर्थन मिला है। हमारा क्लब संपूर्ण स्वास्थ्य, आत्मविकास और सकारात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.