बेगुसराय, मई 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू नामक एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने से पहले उन्होंने पार्टी से इतर योग्य लोगों को मंत्रिमंडल में रखा। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे व्यक्तिवादी, पूंजीवादी वधर्मवादी नहीं बल्कि समाजवादी नेता हैं। कार्यक्रम में युवाओं से नेहरू के विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई। अंत में जिला पदाधिकारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित माई बहिन मान योजना का गारंटी कार्ड वितरित किया गया। महागठबंधन सरकार बनने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.