लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ। गोमती नगर के विश्वास खंड, जुगौली स्थित नेहरू इंक्लेव के पास डिफेंस लैंड पर शनिवार दोपहर ग्रीन गैस लिमिटेड की एमडीपीई पाइपों में आग लग गई। आग की लपटों ने आस-पास के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौक़े पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नेहरू इंक्लेव में डिफेंस लैंड पर ग्रीन गैस लिमिटेड ने अपनी एमडीपीई पाइपों को खुले में स्टोर किया हुआ है। यह ज्वलनशील पाइपें होती हैं। रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से उसमें लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची। लगभग आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने खुले में कड़ी धूप में इन पाइपों को रखने को लेकर नाराजगी जताई। एमडीपीई पाइप को खुले में इस प्रकार रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.