रुडकी, नवम्बर 14 -- जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वी जयंती शुक्रवार को मनाई गई। नेहरू नगर में विकास त्यागी प्रदेश महामंत्री के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट एवं विधायक कलियर फुरकान अहमद का स्वागत किया गया। कलियर विधायक एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष फुरकान अहमद ने अपने विचार रखते हुए नेहरू को देश का महान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया था। सभा के दौरान प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, युवा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.