गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम ने लालडिग्गी पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान गजीबो, रेलिंग और दीवार को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। अधिशासी अभियन्ता अशोक भाटी की ओर से परियोजना प्रबन्धक, यूनिट-19, सीएण्डडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम को नोटिस जारी कर तत्काल निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिशासी अभियंता ने पार्क के निरीक्षण के दौरान पाया कि पार्क में स्थापित गजीबो, रेलिंग एवं दीवार को तोड़ा जा रहा है। जबकि स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्क से निकलने वाले उपकरणों-सामग्री की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित रखा जाए। साथ ही यह भी बताया गया था कि पार्क में पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित है। इसलिए उन्हें क्षतिग्रस्त न किया जाए। इसके बावजूद निर्देशों क...