देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दिनदहाड़े दो दुपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना नेहरु कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मोथरोवाला, महालक्ष्मी पुरम निवासी आलोक परमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दो फरवरी की दोपहर वह अपनी एक्टिवा से ठाकुर चौक गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी पार्षद कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन न मिलने पर आठ फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, दूसरी घटना पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारावाला की है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.