नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले को सत्य की जीत करार दिया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कथित गैरकानूनी कार्रवाई और साजिश नाकाम हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले में वास्तव में कुछ भी नहीं है और यह पूरा मामला केवल दुष्प्रचार का हिस्सा था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए थे। कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी, तो भाजपा, आरएसएस या मोदी-शाह से भी डरने का सवाल ही नहीं है। अदालत ने सरकार की कार्रवाई को अवैध ठहराकर राजनीतिक बदले की भावना से रची गई साजिश को नाकाम कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड...