नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने बयान में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की गलती याद दिलाई। भुवनेश्वर पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को खत्म करने की बात कही है। अखिलेश ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से ज्यादा ईडी पर कहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही ईडी बनाई थी, आज ईडी की वजह से ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादवा ने कहा कि एक बड़े पत्रकार से जब मेरी बात हुई तो मैंने यही कहा कि बहुत सारे इकोनॉमिक ऑफेंस को देखने के लिए और भी कई संस्थाएं हैं। ईडी की जरूरत क्या है? इसको खत्म कर देना चाहिए। ईडी विभाग को समाप्त करना चाहिए "कांग्रेस ने ही ईडी बनाई थी और आज ईडी की वजह से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.