नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस भेजा है। उनसे इस मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी साझा करने के लिए कहा गया है। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि नोटिस 29 नवंबर को जारी किया गया था। इस नोटिस में डीके शिवकुमार को 19 दिसंबर तक पेश होने या फिर पूछी गई जानकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने तीन अक्तूबर को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत छह लोगो और संस्थाओं को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में यंग इंडियन के माध्यम से नेशनल हेराल्ड की मालिक कंपनी एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड की कीम...