अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को भी परिवहन विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा में बृजघाट से मुरादाबाद बॉर्डर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि हाईवे पर अवैध पार्किंग करके खड़े किए वाहन हादसों की वजह बनते हैं। इसके अलावा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन भी हादसों को अंजाम देकर भाग जाते हैं। शासन की मंशा मुताबिक ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें हाईवे किनारे खड़े हल्के-भारी कुल 92 वाहनों को हटवाया गया। इसके अलावा हाईवे पर अवैध पार्किंग में भी 25 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान में बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे भी 22 वाहनों के चालान काटे। अभियान के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.