गिरडीह, फरवरी 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। विधायक नागेंद्र महतो ने कहा है कि बगोदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अवैध धंधे संचालित होते हैं। अवैध धंधों पर रोकथाम के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। पुलिस प्रशासन अवैध धंधेबाजों से वसूली करता है। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे बगोदर होकर रोजाना मवेशियों की तस्करी होती है। मगर मवेशियों से भरे वाहनों को पुलिस कभी नहीं पकड़ती है। चूंकि यहां भी कमीशन बंधा हुआ है। यहां तक कि जब ग्रामीण मवेशियों से लदी गाड़ियों को पकड़कर पुलिस को सौंपती है तब पुलिस वैसे लोगों को केस- मुकदमा में फंसाने की धमकी देती है। वे सोमवार को बगोदर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि मवेशी तस्करी का मामला जब मैंने विधानसभा में उठाया तब सरकार के द्वारा भी गोल-मटोल जवाब दिया जाता है। सरकार के द्वारा भी अवैध कार्यों ...