बागपत, फरवरी 8 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर युवकों का कार और ट्रैक्टरों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 10 से अधिक युवक चार गाड़ियों और दो ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाईवे पर हुड़दंग मचाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो काठा गांव के पास का बताया जा रहा है। जिसमें युवक कार और ट्रैक्टरों पर सवार होकर स्टंट करते नजर आ रहे है। करीब आधा घंटे तक उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की एक लेन को अपने कब्जे में रखा और तीन किलोमीटर के दायरे में स्टंटबाजी करते रहे। इस दौरान ब्लैक थार और स्कार्पियों की खिड़कियों पर लटककर शौर मचाते रहे। वहीं, दो ट्रैक्टरों पर सवार युवक भी शौर शराबा करते हुए ओवरस्पीड में ट्रैक्टर दौड़ाते नजर आए। जिससे हाईवे पर दौड़ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.