पलामू, अगस्त 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा नेशनल हाईवे निर्माण कार्य स्थल से लेवी वसूलने के लिए तैयारी कर रहे कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने सोमवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार चारों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी सोमवार की रात में नेशनल हाइवे निर्माण स्थल से लेवी वसूलने के लिए निर्माण स्थल पर दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्लिम नगर निवासी शहजाद आलम, कुम्हार टोली निवासी साहिल कुमार, अंबेडकर नगर निवासी रोहित कुमार और शाहपुर कुरैशी मोहल्ला निवासी फरहान कुरैशी उर्फ शैलू के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराधियों के पास से ऑस्ट्रेलिया मेड पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, 50 राउंड जिंदा कारतूस, तीन बाइक और रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.