मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे 58 पर तेज गति से दौड रही कार अनयंत्रित होकर डिवाडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को उठाकर सरकारी अस्पताल में भिजवाया,वही घायल युवक की गंभीर हालत के चलते सरकारी अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा जडौदा निवासी हिमांशु पुत्र धनपाल सोमवार की शाम को फलावदा क्षेत्र में लगे मेले को देखने के लिए अपने दोस्त रिहान पुत्र कल्लू के साथ कार से गया था। मेला देखने के बाद देर रात को दोनों कार से घर वापस जाने के लिए निकले। नेशनल हाईवे पर भैंसी चौकी...