मैनपुरी, फरवरी 2 -- एटा से कुरावली आ रही यूपी रोडवेज की बस आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। बस ट्रॉली से टकराई तो बस चालक तथा बस में सवार यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सोमवार को एटा कानपुर हाईवे पर एटा की तरफ से एक रोडवेज बस कुरावली मैनपुरी आ रही थी। कस्बा कुरावली के निकट रोडवेज बस ग्राम लखौरा के पास पहुंची और आगे जा रही आलू से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बस ट्राली से टकराई तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में रोडवेज बस चालक तथा एक दर्जन अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर का चालक भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को कुरावली अस्पताल भिजवाया गया। जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.