हापुड़, दिसम्बर 20 -- नेशनल हाईवे-9 स्थित निजामपुर फ्लाईओवर पर शनिवार रात को चलते कैंटर में अचानक आग लग गई। चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों ने पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि गौतमबुद्धनगर थाना दनकौर के डेवटा निवासी सुनील कैंटर चलाने का काम करता है। शनिवार रात को सुनील मेरठ से कैंटर लेकर नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह निजामपुर के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो कैंटर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद उन्होंने आग की सूचना दी थी। सचिन बालियान ने बताया कि कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों के पहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.