मऊ, फरवरी 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगावा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की तौल कराने आए किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों की वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के दोनों तरफ खड़ी कर देते हैं। इससे करीब दो किलोमीटर तक कतार लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क दुर्घटना का भी भय बना रहता है। स्थानीय लोगों ने गन्ना लदी ट्रालियों को कहीं अन्यत्र खाली जगह पर खड़ा करने की मांग किया है। बनगांवा में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के यार्ड में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण गन्ना तौल के लिए आए किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां हाईवे के दोनों तरफ लबे रोड खड़ी कर देते हैं। जिससे रोड का लगभग आधा हिस्सा ब्लॉक हो जाता है। विगत करीब दो दिनों से...