फरीदाबाद, फरवरी 15 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। नेशनल हाईवे स्थित बाटा फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गई। दुर्घटना में बाइक सवार फराज नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने अनुसार घायल फराज बिजनौर का निवासी है और फिलहाल फरीदाबाद में रहता है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुं...