फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। संसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेशनल हाईवे को दुरस्त करवाने और ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगवाये जाने के निर्देश दिये गये। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुयी। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर माह तक जिले में 490 सड़क दुर्घटनायें हुयीं जिसमें 284 व्यक्तियों की मौत हुयी। 379 व्यक्ति इसमें घायल हुये। वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मौत हुयी थी और 301 लोग घायल हुये थे। जिले में माह दिसंबर तक दुर्घटनाओं की संख्या में करीब 25.64 प्रतिशत की वृद्धि हुयी जबकि मृतकों की संख्या में 33.33 प्रतिशत की वृद्धि हुयी। माह दिसंबर तक जिले में 490 दुर्घटनाओं से 314 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दुपहिया है। ...