औरैया, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तीसरे दिन शनिवार को यातायात पुलिस ने एनएच-19 इटावा-कानपुर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस टीआई देवेंद्र कुमार ने अपने प्रवर्तन कर्मियों के साथ एनएच-19 पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान दो वाहन ओवरहैंग में, एक वाहन ओवरलोड में पकड़ा गया। इसके अलावा एक जेसीबी मशीन, जो बीते पांच वर्षों से बकाया में चल रही थी, को भी बंद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त जेसीबी के सभी आवश्यक प्रपत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी थी। यातायात पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से हाईवे पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सभी नियम उल्लंघन करने वाले चारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.