वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोलकाता में आयोजित 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका के सात खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और 2 कांस्य मेडल जीता है। अक्षय दीप उपाध्याय ने 1000 मीटर की प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण मेडल और 500 मीटर में रजत पदक जीत कर बरेका का झंडा बुलंद किया। वहीं, इशिका उपाध्याय ने 1000 मीटर में रजत एवं अर्चना उपाध्याय ने वन लैप रेस में कांस्य पदक जीतकर जज्बा दिखाया। कोच फरजम हुसैन ने भी प्रतिभाग करते हुए दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श स्थापित किया। प्रतियोगिता में बरेका की होनहार खिलाड़ी ध्रुवी त्रिपाठी, निहारा त्रिपाठी, विकास यादव, शिवन्या यादव, अक्षय दीप उपाध्याय, इशिका उपाध्याय और अर्चना उपाध्याय की शानदार उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.