कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पटियाला में आयोजित नेशनल स्टार्टर सेमिनार एवं परीक्षा में देशभर से 44 स्टार्टरों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 32 ने सफलता प्राप्त की। इस सेमिनार में यूनाइटेड किंगडम से आए इंटरनेशनल स्टार्टर एलन बेल ने आधुनिक तकनीकों और संशोधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिनेश भदौरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं, रुद्रपाल सिंह यादव ने भी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी, डॉ. एनके पांडेय, विजय देवगन, रंजीत सिंह चौहान, डॉ. सुरेंद्र सिंह रैयत, जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...