रुद्रपुर, जनवरी 10 -- दिनेशपुर। तेलंगाना में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय स्क्वे मार्शल आर्ट चैंपियनशिप (अंडर-18) में उत्तराखंड की ओर से दिनेशपुर स्थित किंग्सहाइट इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिद्धिमा सती ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को दिनेशपुर पहुंचने पर रिद्धिमा का स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान मीना विश्वास ने आगामी माह दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। स्कूल प्रबंधक आलमजीत सिंह साहू ने बताया कि 5 से 7 जनवरी तक आयोजित इस चैंपियनशिप में रिद्धिमा की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजू बोरा, डीएस राणा, परमानंद गंगवार, सावित्री रावत, गीता पांडेय, गीता मौलेखी, गोपाल सिकदार...