आगरा, जनवरी 2 -- श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आवलेखड़ा की छात्रा शिखा नेशनल स्कूली सबजूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक आंध्र प्रदेश के कडप्पा जनपद में आयोजित होगी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने बताया कि शिखा ने 69वीं यूपी स्टेट स्कूली सबजूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर यूपी टीम में जगह बनाई है। विद्यालय के खेल शिक्षक गोविंद सिंह के सानिध्य में शिखा ने यह उपलब्धि हासिल की है। शिखा के चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल, कॉलेज के मैनेजर अरविन्द माहेश्वरी, प्रधानाचार्य डॉ. ममता शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.