देहरादून, फरवरी 13 -- ज्योतिर्मठ। नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हो गया है। इसके पहले दिन ही हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित संयुक्त स्लालॉम महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की एथलीटों का पूरी तरह से दबदबा रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश से आंचल, संधिया और तनुजा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख को नहीं मिली मंच में जगह कार्यक्रम में पहुंचे जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी को मंच पर स्थान नहीं मिला। इससे जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख जनता के बीच में ही बैठने का फैसला लिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने उनसे मंच में बैठने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

हि...