देहरादून, फरवरी 14 -- जोशीमठ। नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल 2026 का आगाज 13 फरवरी से शुरु हुआ। चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय सेना के बकीर हुसैन को स्वर्ण, आरिफ फैजाज को रजत और जिकमत रफीस्तान को कांस्य पदक मिला। इस नेशनल चैंपियनशिप में 17 राज्यों की टीमों के अलावा आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सेना की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आगाज जाइंट सलालम महिला वर्ग की रेस के साथ शुक्रवार को हुआ। जिसमें पहले दिन महिला जॉइंट सलालम प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन के साथ तीन पदक जीते। नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन जॉइंट सलालम पुरुष वर्ग में तीनों मेडल आर्मी ने हासिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.