धनबाद, जनवरी 28 -- सिंदरी। 35 वें नेशनल सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में ब्रह्मऋषि कब्बड्डी एसोशिएशन का अरविंद कुमार नामक खिलाड़ी का चयन हुआ है। अरविंद कुमार सिंदरी के रोहड़ाबांध अम्बेडकर कॉलोनी का रहने वाला है। खेल में भाग लेने के लिए अरविंद कुमार 28 जनवरी महाराष्ट्रा के लिए रवाना होगा। इस आशय की जानकारी ब्रह्मऋषि कब्बड्डी एसोशिएशन के सचिव अंगद सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...