गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर-11 में विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित एकलव्य शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने 68 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर 2025 से पांच जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में एकेडमी के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आशीष राणा ने 22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में 551/600 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं वेदिका सिंह और तनिष्का सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ महिला वर्ग में नेशनल के लिए क्वॉलीफाई किया। अक्ष चौधरी और शुभम बालियान ने इंडिया शूटिंग टीम ट्रायल के लिए क्वालीफिकेशन हासिल की, जबकि समर्थ चौधरी ने भी नेशनल में जगह बनाई।

हिंदी हिन्द...