देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। 21 व 22 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित हुई 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के एथलीटों ने एक स्वर्ण सहित पांच पदक प्राप्त कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। टीम के कोच ओलंपियन मनीष रावत ने बताया कि महिलाओं की फुल मैराथन रेस वॉक में कुमारी पायल ने तीन घंटा 39 मिनट 57 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक, हाफ मैराथन रेस वॉक में मानसी नेगी ने एक घंटा 42 मिनट 58 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक, अंडर 20 बालक वर्ग में पांच किलोमीटर रेस वॉक में तुषार पवार ने 19 मिनट 29 सेकंड के नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक व हिमांशु पवार ने 20 मिनट 8 सेकंड के समय के साथ रजत पदक। अंडर 20 बालिका वर्ग में 5 किलोमीटर में कुमारी सिमरन गोसाई ने 23 मिनट 58 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.